
बस्सी @ पत्रिका. थाना इलाके के गांव चावंडिया की माल की ढाणी में एक नीम के पेड़ से पिछले एक सप्ताह से पानी (मद ) निकलना ग्रामीणों के लिए कोतूहल का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार बोदूराम ने बताया कि गांव चावंडिया की माल की ढाणी में पिछले एक सप्ताह से एक नीम के पेड़ से पानी (मद ) निकल रहा है। ग्रामीण इस पेड़ से निकलने वाले इस पानी (मद ) को बाल्टियों में एकत्रित कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी (मद ) कई औष्धियों में काम आता है। इस नीम को पेड़ से निकलने वाले पानी (मद ) को दूसरे गांव व ढाणियों से देखने के लिए आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि पानी (मद ) निकलने वाली घटना कई कई नीम के पेड़ों से होती है। यह पानी औषधीयुक्त है। ( कासं )