27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेमेतरा
आत्मानंद स्कूल में ABVP का तालाबंदी आंदोलन, कड़ी धूप में खड़े रहने से छात्रा हुई बेहोश, देखें Video
Play video

आत्मानंद स्कूल में ABVP का तालाबंदी आंदोलन, कड़ी धूप में खड़े रहने से छात्रा हुई बेहोश, देखें Video

CG News: आंदोलन के दौरान स्कूली बच्चे कड़ी धूप में गेट पर खड़े रहे, जिससे एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी।
Google source verification

CG News: देवकर नगर में संचालित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धमधा इकाई ने तालाबंदी कर आंदोलन किया। परिषद ने स्कूल में व्याप्त समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय मांगें रखीं। आंदोलन के दौरान स्कूली बच्चे कड़ी धूप में गेट पर खड़े रहे, जिससे एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने तुरंत उसकी मदद की।

CG News: तालाबंदी की जानकारी मिलने पर देवकर तहसीलदार सीताराम कवर, प्रिंसिपल अनिल डहले और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। ABVP पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।