वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन Vaishali Nagar MLA Rakesh Sen और नगर निगम, भिलाई के महापौर, नीरज पाल, mayor neeraj pal नगर निगम अधिकारियों के मध्य करीब 3 घंटे तक बंद कमरे में बैठक चली। महापौर कक्ष Mayor’s Chamber में विस्तार से चर्चा के बाद वे मीडिया के बीच आए। शहर के विकास के विषय में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का संकेत दिया। राज्य और केंद्र सरकार के सहारे नगर निगम, भिलाई विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहता है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party के विधायक अहम भूमिका निभा रहे है।
सुशासन तिहार में भी गए जनप्रतिनिधि
छत्तीसगढ़ शासन के चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2025 के तहत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल व आयुक्त राजीव कुमार पांडेय खुद काउंटर पर बैठकर आवेदन लिए। उन्होंने सबसे पहले नागरिकों से उनकी समस्याओं को सुनकर जो भी तत्काल निराकरण हो सकता था, उसे निराकृत करवाए। अन्य समस्याओं के लिए जानकारी लेकर संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किए। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-minister-councillors-sit-on-the-ground-against-slrm-centre-still-it-passes-19509046