सुपेला के एक कॉम्पलेक्स के नियमितीकरण का आवेदन निरस्त होने के बाद भी भिलाई निगम के अफसरों ने इस कॉम्पलेक्स की लीज का नवीनीकरण कर दिया है। निगम के प्रमाण पत्र में दर्ज है कि तीन वर्ष लीज पर 1 अप्रैल 1991 से 31 मार्च 21 तक की अवधि के लिए किए थे। इस आवंटन की लीज अवधि 31 मार्च 21 को समाप्त हो गई। इस वजह से 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2051 तक पुन: आगामी 30 साल के लिए Lease Renewal लीज नवीनीकरण की स्वीकृति 14 अगस्त 2024 को निगम आयुक्त से प्रदान की गई है। नगर निगम के इस आदेश पर ही अब तूफान खड़ा हो गया है।
1,000 से अधिक मामले है पेंडिंग
नगर निगम, भिलाई Bhilai Municipal Corporation में लीज नवीनीकरण के करीब 1,000 हितग्राहियों के मामले पेंडिंग हैं। इसमें आवास, दुकान दोनों तरह के लोग शामिल हैं। यह सारे मामले नियमितीकरण नहीं होने की वजह से अटके हुए हैं। एक मामले में निगम ने जब ठोस पहल किया है। तब दूसरे हितग्राहियों के साथ पक्षपात किस तरह से किया जा रहा है। यह सवाल उठ रहा है। निगम के कर्मचारी खुद बता रहे हैं कि बिना नियमितीकरण के लीज नवीनीकरण नहीं किया जा सकता।
निगम में यही चल रहा सुशासन
Aam Aadmi Party आप पार्टी के नेता ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने जानकारी दी है कि उनके कार्य क्षेत्र के तहत नियमितीकरण के 4,000 मामले लंबित हैं। दुर्ग में उन 4,000 मामलों में मकानों दुकानों की करीब 1,000 मामले ऐसे हैं जो नियमितीकरण होने के बाद लीज नवीनीकरण के इंतजार में हैं। इनमें वह मामले भी हैं। जिसमें दुकान, मकान परिवार के सदस्य के नाम पर है और उनकी मृत्यु हो चुकी है। नियमितीकरण के बाद पुत्र के नाम पर नामांतरण होना बाकी है, कुछ मामले ऐसे भी हैं जिसमें मकान दुकान के सौदे हो चुके हैं। नियमित कारण के बाद लीज रिन्यू होने के इंतजार में है। ऐसे में एक मामले में लीज नवीनीकरण किस तरह से किया गया है, क्या यही सुशासन है।
नियमानुसार किया गया है लीज नवीनीकरण
अजय कुमार शुक्ला, प्रभारी अधिकारी, जनसंपर्क विभाग, निगम भिलाई ने बताया कि लीज नवीनीकरण का कार्य जो भी किया गया है। नियमानुसार किया गया है। वस्तु स्थिति की जानकारी संबंधित विभाग से पूछ कर बताऊंगा। https://www.patrika.com/bhilai-news/gopals-cow-is-locked-in-prison-yearning-for-water-and-fodder-19133242