28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने किया रिहा, बोला – मैं आरोपी नहीं हूं… देखें VIDEO
Play video

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने किया रिहा, बोला – मैं आरोपी नहीं हूं… देखें VIDEO

Saif Ali Khan Attacked: एक्टर सैफ अली खान पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से जिस संदिग्ध को हिरासत में लिया था, उसे पूछताछ के बाद रविवार को रिहा कर दिया।

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने दुर्ग आरपीएफ को संदेही का फोटो भेजा था, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जरनल बोगी से संदेही को हिरासत में लिया गया था। मुंबई पुलिस ने संदेही आकाश कैलाश कनौजिया से देर रात तक पुछताछ की। इस दौरान आकाश कनौजिया ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मुझे पूछताछ के लिए यहां लाया गया था और अब मुझे रिहा कर दिया गया है। मैं आरोपी नहीं हूं।

संदिग्ध को मुंबई नहीं ले जाएगी पुलिस

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार की रात दुर्ग पहुंची और हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ किया। संदिग्ध को क्राइम ब्रांच की टीम वापस मुंबई ले जाएगी। मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी प्रदीप फूंदे ने कहा है कि संदिग्ध से पूछताछ की गई। ठाणे से मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब इस संदिग्ध को छोड़ दिया जाएगा।