17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

Watch video.. नेहरू नगर डिवाइडर में लगाते ही लपकने लगा डिजाइन वाला पोल

नगर निगम, भिलाई के परियोजना विभाग ने नेहरू नगर चौक से लेकर सूर्या मॉल तक डिवाइडर में डिजाइन वाला बिजली पोल लगवाने का काम होली के दो दिन पहले से शुरू किया है। अब तक महज 15 से 20 पोल ही लगाए गए हैं। होली के बाद हुई हल्की बारिश और हवा से यह पोल लपकने लगे। यह देख लोगों ने निगम के अधिकारियों को शिकायत किया। एजेंसी को बताया गया कि पोल मजबूत नहीं है, हवा चलने पर लपक रहा है। तब एजेंसी ने इसकी मजबूती के लिए पोल में दो लोहे की पट्टी लगाने का काम शुरू किया है। एजेंसी अब पैवंद लगाने में जुटी है।

Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Mar 24, 2025

नगर निगम भिलाई ने नेहरू नगर से मॉल के बीच डिजाइन वाले पोल को लगाना शुरू किए हैं। इस मार्ग से पूरे दिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। स्कूलों की बसें भी यहां से गुजरती है। मॉल जाने बीएसपी टाउनशिप से भी लोग नेहरू नगर अंडरब्रिज से होकर इस राह से ही आते हैं। गर्मी के बाद बारिश का मौसम आना है। तब हवा भी तेज चलती ही है, ऐसे में अगर यह पोल गिरता है, तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके पहले जो पोल लगा था, वह इससे मजबूत था और प्रकाश व्यवस्था भी वैसी ही थी। नए पोल में डिजाइन है, यही सिर्फ अंतर है।

चालू सड़क में किया जा रहा मरम्मत

नेहरू नगर Nehru Nagar और मॉल के मध्य सड़क में सोमवार को दिन के वक्त वाहनों का आना-जाना लगा था। तब इस सड़क में पट्टी लगाने का काम एजेंसी करवा रही थी। चालू रोड में इस तरह से लोहे की पट्टी वेल्डिंग करने का काम खासा खतरनाक साबित हो सकता है। निगम की ओर से न सुपरवाइजर Supervisor इसकी निगरानी कर रहा है और न जोन के अधिकारी।

लगाए जा रहे 200 डिजाइन वाले पोल

निगम करीब 200 डिजाइन वाले पोल डिवाइडर में लगवा रहा है। यह पोल लगाए जा रहे हैं और इसकी कमजोरी सामने आ गई है। दो लोहे की पट्टी लगा कर इसकी खानापूर्ति की जा रही है।

मंत्री को मालूम ही नहीं

विभाग के मंत्री Departmental Ministers लालचंद वर्मा ने बताया कि भिलाई, नेहरू नगर से केपीएस चौक तक जो डिवाइडर में बिजली पोल लगाए जा रहे हैं। इसके संबंध में निगम के विभागीय अधिकारियों ने जानकारी नहीं दिया है। बिजली पोल लपक रहा है, तो उसे बदलकर नया मजबूत वाला लगाया जाना चाहिए। https://www.patrika.com/bhilai-news/watch-video-19479277