20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा
कैमरे में कैद हुई खाचरोल टोल पर हुई लूटपाट व तोड़फोड़ की घटना
Play video

कैमरे में कैद हुई खाचरोल टोल पर हुई लूटपाट व तोड़फोड़ की घटना

खाचरोल टोल प्लाजा पर नौ लाख की लूट का मामला पुलिस ने दर्ज कर सात आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
Google source verification

भीलवाड़ा।

खाचरोल टोल प्लाजा पर नौ लाख की लूट का मामला पुलिस ने दर्ज कर सात आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दी एफआईआर में टोलकर्मियों का कहना है कि बजरी भरे वाहनों की टोल राशि को लेकर उपजे विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

 

मांडलगढ़ पुलिस के अनुसार खाचरोल टोल प्लाजा के चंचल कुमार लखारा ने रिपोर्ट दी कि रात को एक जनप्रतिनिधि के बजरी से भरे ट्रेलर व डंपर टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल राशि को लेकर उपजे विवाद के बाद लोगों ने टोल बूथों में तोड़फोड़ शुरू की। इसके बाद वह रूम में जा घुसे वहां भी तोड़फोड़ की।सरियों से हमला किया। बाहर खड़ी एक कार व दुपहिया वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। हमलावर नौ लाख रुपए लूटकर ले गएगए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।