
जहाजपुर।
गांगीथला कस्बे के लोगों ने गुरुवार को अवैध बजरी खनन को लेकर उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
क्षेत्र में हो रहे बजरी खनन को लेकर गांगीथला कस्बे के ग्रामवासी एसडीएम मुख्यालय पर लामबंद हुए तथा प्रदर्शन किया। सरपंच के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी अनिता धरतवाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण पुलिस पर खनन करवाने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि गंगीथला कस्बे में प्रतिदिन 200 से 300 ट्रैक्टर बजरी भरकर निकाले जा रहे हैं। बजरी लेकर कस्बे से निकलते हैं तेज गति से ग्रामीणों में भय का माहौल है। उपखंड अधिकारी धरतवाल ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।