
भीलवाड़ा।
दिनभर तेज गर्मी व उमस के बाद शाम को जिले में कई जगहों पर बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोग दिनभर गर्मी व उमस से परेशान रहे। आसमान में बादल छाए रहे।
जिले के शाहपुरा में अपराहृन बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। सुबह से सूर्य बादलों की ओट में छिपे रहने से लोग राहत महसूस कर रहे थे। दिन में अचानक चली ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई।मानसून से पूर्व हुई बारिश से किसानों के चहरे खिल उठे।
मांडलगढ़। दिनभर तेज उमस के बाद शाम को कस्बे में शुरू हुई बूंदाबांदी हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
अरवड़ कस्बे मे मौसम ने अचानक करवट बदली। दिनभर चटख धूप के बाद आसमान में घने काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश से कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली।