27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
बारूद के ढेर सा भभका भोपाली मार्केट… 50 फीट ऊंची उठी लपटें, फर्नीचर की दुकान में लगी थी आग
Play video

बारूद के ढेर सा भभका भोपाली मार्केट… 50 फीट ऊंची उठी लपटें, फर्नीचर की दुकान में लगी थी आग

Fire At Bhopal Timber Market: राजधानी भोपाल में तड़के पौने 3 बजे लगी भीषण आग, बारूद सा भभका टिंबर मार्केट, 22 दमकलें पहुंची आग बुझाने
Google source verification

Fire At Bhopal Timber Market: भोपाल के पुल पात्रा के टिंबर मार्केट में शनिवार तड़के पौने 3 बजे भयंकर आग लग गई। आग सबसे पहले एक फर्नीचर की दुकान में भभकी थी, जो बढ़कर आरा मशीन तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने फर्नीचर-आरा मशीन समेत तीन जगहों को अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं आग बुझाने के फेर में आरा मशीन की दीवार भी भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 2 कर्मचारियों समेत 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। चारों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि भोपाल डेकोरेशन और आरा मशीन अंजुम भाई की है। वहीं जहां आग लगी उसके ठीक पीछे रेलवे ट्रैक है। जहां से ट्रेनों की आवाजाही जारी रही। पुलिस के साथ 22 दमकल वाहन आग बुझाने के लिए देर तक मशक्कत करते रहे। करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। बता दें कि टिंबर मार्केट में एक महीने में आगजनी की ये दूसरी घटना है।