3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजापुर

सरेंडर करो साथियों! पूर्व नक्सली ने VIDEO जारी कर की अपील, कहा- संविधान के रास्ते चलो…

Bijapur News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इसी बीच पूर्व टॉप लीडर ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें नक्सली साथियों से सरेंडर करने की अपील की है।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इसी बीच पूर्व टॉप लीडर ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें नक्सली साथियों से सरेंडर करने की अपील की है। उन्होंने कहा- आम लोगों के बीच रहकर संविधान के हिसाब से चले।

भूपति ने कहा- “साथियों, पिछले कुछ दिनों से लगातार मुठभेड़ों का समाचार मिल रहा है। पहले भी कुछ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब भी हिड़मा सहित 6 लोगों ने जन गंवाई है। मैं ये बताना चाहता हूं कि हमने डेढ़ महीने पहले हथियार छोड़ दिया है। हम बदली परिस्थितियों में हथियार के साथ संघर्ष नहीं कर सकते हैं। ऐसा सोचकर हम आम जनता के बीच में आए हैं।

आज जनता के बीच में रहकर उनके मुद्दों को संविधान के हिसाब से हल निकालने के लिए काम कर सकते हैं। हथियारों के साथ हम बहुत कुछ खो चुके हैं। हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुनिया देश परस्थितियां बदल गई हैं। ऐसे में हथियार छोड़कर जनता के बीच में आना है और संविधान के साथ रहकर काम करना है। यही हमारे सामने महत्वपूर्ण विकल्प है। इसलिए हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आइए। मेरा फोन नंबर एक्स एक्स…. है। आप मुझे संपर्क कर मुख्य धारा में वापस आ सकते हैं।”