15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजापुर
नक्सलियों की नापाक साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 10 किलो का आईईडी किया निष्क्रिय
Play video

नक्सलियों की नापाक साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 10 किलो का आईईडी किया निष्क्रिय

Bijapur News: थाना गंगालूर क्षेत्र के चेरपाल-पेद्दाकोरमा मार्ग पर सोमवार को सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 किलो टिफिन बम, बीजीएल सेल और आईईडी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

Google source verification

Bijapur News: नक्सलियों की नापाक साजिश को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नाकाम कर दिया है। थाना गंगालूर क्षेत्र के चेरपाल-पेद्दाकोरमा मार्ग पर सोमवार को सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 किलो टिफिन बम, बीजीएल सेल और आईईडी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी बीजापुर और केरिपु 222 बटालियन की संयुक्त टीम सर्च अभियान पर निकली थी। इस दौरान सड़क किनारे इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। शक होने पर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन सर्चिंग की गई। जांच में स्टील टिफिन में रखा लगभग 10 किलो विस्फोटक, एक बीजीएल सेल और करीब 3 किलो वजनी आईईडी बरामद किया गया। बम डिस्पोजल टीम ने तत्काल मौके पर ही सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।