
बीकानेर. भाजपा जिला महिला प्रभारी बबीता शर्मा की अगुवाई में महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को होटल वृन्दावन में नव मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 75 नव मतदाता बने युवक-युवतियों का सम्मान किया गया।
बबीता शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में यूथ को जोडऩा है। लोकतंत्र में मतदाता जितना समझदार होगा उनमें समाज परिवार एवं देश सेवा का नव संचार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला अध्यक्ष मधुरिमा सिंह ने की। प्रदेश मंत्री सुमन शेखावत और जिले के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।