4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
कांग्रेस के बंद का रहा कही असर तो कही बेअसर , देखिये वीडियो
Play video

कांग्रेस के बंद का रहा कही असर तो कही बेअसर , देखिये वीडियो

पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार हो रही व्रद्धि के विरोध में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा आज भारत बंद का आवाहन किया गया है, लेकिन नोखा विधायक और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के विधानसभा क्षेत्र में आज बंद बेअसर दिखाई दिया।
Google source verification

नोखा. पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार हो रही व्रद्धि के विरोध में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा आज भारत बंद का आवाहन किया गया है, लेकिन नोखा विधायक और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के विधानसभा क्षेत्र में आज बंद बेअसर दिखाई दिया। कस्बे के बाजार आमदिनों की तरह खुले हुए है, दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में व्यापार कर रहे हैं, वही दैनिक मजदूर वर्ग भी ठेलों पर और सड़को पर फेरी लगाकर सामान बेचने वाले भी बाजार में बैठकर मजदूरी कर रहे हैं। आम दिनों की तरफ सरकारी और निजी विद्यालयों में छात्रों की आवाजाही बनी हुई है। सड़को पर यातायात भी आम दिनों की तरह सामान्य है।

 

 

खाजूवाला. खाजूवाला में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुगल खाजूवाला के द्वारा आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर और बढ रही महंगाई के विरोध में खाजूवाला बाजार बंद का असर बेसर रहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र कस्वां के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने बाजार बंद करवाने निकले तो व्यापारियों ने एक बार के लिए बाजार बंद किए ओर कुछ समय बाद ही अपने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए।

 

खाजूवाला विधानसभा मुख्यालय पर भारत बंद के दौरान बंद का असर बेअसर रहा ओर खाजूवाला की सब्जी मंडी पुर्णतय खुली रही। खाजूवाला के साथ-साथ दन्तौर, पूगल, ओर छतरगढ की मंडी खुली रही। भारत बंद के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बाजार में व्यापारियों के साथ बंद के दौरान कहीं हल्की कहासुनी भी हुई। एक दुकानदार के साथ कांग्रेस नेताओं की जमकर तू तू मैं मैं होती नजर आई। इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में भारत बंद का खाजूवाला विधानसभा में बेअसर नजर आया और व्यापारियों ने निरंतर अपने कार्य रोजाना की की तरह करते रहे। इसके साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने पूरा बाजार बंद होने के दावे किए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़