16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर
न्यायधानी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर तानी 50 दुकानों को तोड़ा गया, देखें VIDEO
Play video

न्यायधानी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर तानी 50 दुकानों को तोड़ा गया, देखें VIDEO

Bilaspur News: बिलासपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई 50 दुकानों को निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। शुक्रवार को इस कार्रवाई का कब्जाधारियों ने विरोध किया। जिसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी।

Google source verification

Bulldozer Action: बिलासपुर मोपका बाज़ार चौक स्थित शासकीय ज़मीन पर कब्जा कर बनाई गईं दुकानों को हटाने की कार्रवाई नगर निगम ने शुक्रवार को ज़ोन-7 के कमिश्नर प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में निगम की अतिक्रमण शाखा और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने यहाँ लगभग 50 अस्थायी और स्थायी दुकानों को हटाया।

इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा। दरअसल मोपका चौक के पास की शासकीय भूमि पर पहले कुछ लोगों ने अस्थायी रूप से ठेले, टीन शेड और लकड़ी की मदद से दुकानें बनाई थीं। देखते ही देखते ये कच्चे ठेले पक्की दुकानों में तब्दील हो गए। कई लोगों ने तो टीन, ईंट और सीमेंट से स्थायी निर्माण कर व्यवसाय शुरू कर दिया था।

इससे न सिर्फ सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा हुआ, बल्कि यातायात और सफ़ाई व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था। सुबह निगम की टीम जेसीबी और अमले के साथ मौके पर पहुँची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करते हुए कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में काम जारी रहा।