26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
इस जिले में होगा कॉलेज और विद्युत सब स्टेशन का निर्माण, CM साय ने की घोषणा, देखें Video
Play video

इस जिले में होगा कॉलेज और विद्युत सब स्टेशन का निर्माण, CM साय ने की घोषणा, देखें Video

CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण चल रहा है। जिसके तहत सीएम विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन पहुंचे।
Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण चल रहा है। जिसके तहत सीएम विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन पहुंचे। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने आमागोहान में समाधान शिविर में बेलगहना में कॉलेज शुरू करने की घोषणा की। वहीं क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए कहा कि आमागोहन में 32 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आमागोहन में एक सामुदायिक भवन की घोषणा की गई।

वहीं मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जो सरकार अच्छा काम करती है, उसी की जनता के बीच जाने की हिम्मत होती है। हम अपने डेढ़ साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे हैं। अपने काम का फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई लाभार्थियों को योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र और सहायता राशि वितरित की।