27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
Crime News: मिर्ची गैंग का आतंक: दो युवतियों ने युवक पर फेंका मिर्ची पाउडर, वीडियो वायरल
Play video

Crime News: मिर्ची गैंग का आतंक: दो युवतियों ने युवक पर फेंका मिर्ची पाउडर, वीडियो वायरल

Crime News: बिलासपुर शहर में एक बार फिर मिर्ची गैंग की सक्रियता का मामला सामने आया है। ताजा घटना में दो युवतियों ने आपसी विवाद के चलते एक युवक पर मिर्ची पाउडर फेंककर हमला कर दिया।
Google source verification

Crime News: बिलासपुर शहर में एक बार फिर मिर्ची गैंग की सक्रियता का मामला सामने आया है। ताजा घटना में दो युवतियों ने आपसी विवाद के चलते एक युवक पर मिर्ची पाउडर फेंककर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बता दें कि युवती और युवक के बीच पहले कहासुनी हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि अचानक दोनों युवतियां युवक पर टूट पड़ीं और उसके चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। युवक दर्द से तड़पता रह गया, जबकि आसपास खड़े लोग घटना का वीडियो बनाते रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिर्ची पाउडर फेंकने वाली युवतियों के देह व्यापार से जुड़े होने की संभावना भी जताई जा रही है। आशंका यह भी है कि युवक और युवतियों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर यह झगड़ा हुआ हो। हालांकि, अभी तक इस मामले में न तो युवक और न ही युवतियों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिरकार शहर में मिर्ची गैंग की बढ़ती सक्रियता पर लगाम कैसे लगेगी। आम लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद माना जा रहा है कि संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर सकती है।