Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साई के काफिले के आगे अचानक एक महिला आ गई और उसने जमकर हंगामा मचाया। महिला की गोद में एक बच्चा भी था। रेप पीड़िता महिला का आरोप था कि आरोपी ने जेल से लौटने के बाद उसके साथ मारपीट की है लेकिन पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है। वह न्याय की मांग कर रही थी। करीब 15 मिनट तक सीएम का काफिला वहां रुका रहा। न्याय का आश्वासन मिलने पर हंगामा बंद हुआ।
बोली- मेरा रेप हुआ है और बच्चे के साथ अश्लील हरकत..
पीड़ित महिला बताया कि आरोपी किशन पटेल और उसकी पत्नी शिवकुमारी पटेल ने उसे घर में घुसकर पीटा है। वहीं जेल से छूटने के बाद भी उसकी गंदी हरकत कम नहीं हुई और बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। जब पुलिस से शिकायत की तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
न्याय दिलाने का आश्वासन
करीब 15 मिनट तक CM काफिले को रोककर महिला हंगामा करती रही। इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने पीड़िता से बातचीत की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। महिला का कहना है कि बिलासपुर पुलिस उसकी रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं थी। एक दिन पहले महिला ने कलेक्टर कार्यालय जाकर निवेदन किया, तब जाकर रिपोर्ट लिखी गई, लेकिन कार्रवाई अब भी नहीं हो रही है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीएम के काफिले के आगे हंगामा मचाया।