कब, कैसे और कहां Govinda को लगी गोली? इस वीडियो में मिलेंगे सारे सवालों के जवाब
गोविंदा के फैंस को तब बड़ा झटका लगा, जब पता चला कि Govinda को गोली लग गई है। Govinda को सुबह करीब 5 बजे अपने ही लाइसेंसी बंदूक से पैर में गोली लगी। इसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। गोली अंदर ही फंस गई थी और उनके पैर से लगातार खून बह रहा था। आनन-फानन में गोविंदा की बेटी और उनके फैमिली डॉक्टर रमेश अग्रवाल उन्हें अस्पताल लेकर गए। अब डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। खुद गोविंदा ने भी अपने फैंस के लिए एक थैंक यू मैसेज हॉस्पिटल से भेजा है।