नई दिल्ली | मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) वैसे तो अक्सर वेसर्टन लुक में नज़र आते हैं लेकिन लंबे समय बाद वो ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आई। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मलाइका ने क्रॉप टॉप के साथ लाल साड़ी को पहना था जो उनपर काफी फब रहा था। इस लुक में वो दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2020 में पहुंची थीं। मलाइका ने साड़ी के साथ गजरा भी लगाया हुआ था और साथ में ट्रेडिशनल जूलरी कैरी की थी। माथे पर बिंदी और होठों पर लाल लिपस्टिक उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था।