Naseeruddin Shah Video: नसीरुद्दीन शाह की दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है अक्सर फैंस इनके साथ एक फोटो क्लिक करने के लिए बेताब रहते हैं ऐसे ही एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नसीरुद्दीन शाह दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने फैन के सेल्फी मांगने के बाद चिढ़ जाते हैं। नसीरुद्दीन शाह फैन पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि, ‘छोड़ते नहीं हो आप एक दफा भी, समझते क्यों नहीं हो आप।’ अभिनेता के इस व्यवहार ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। लोग इस पर अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘बहुत अभद्र व्यवहार है।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘ऐसे कौन करता है।’