15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड

शाहरुख खान की बेटी सुहाना का जिम से वीडियो आया सामने, फैंस बोले- क्या फिटनेस है

Suhana Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Oct 15, 2024

Suhana Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुहाना ने अपने परफेक्ट फिट फिगर का राज बता दिया है जिसमें पुल-अप्स और डेडलिफ्ट शामिल हैं। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

क्लिप में जोया अख्तर की फिल्म “द आर्चीज” से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री एक निजी ट्रेनर की देखरेख में पुल अप्स, हिप थ्रस्ट, पुश अप्स और डेडलिफ्ट्स करती नजर आ रही हैं।

कैप्शन के लिए उन्होंने सिर्फ एक दिल, पावरलिफ्ट और एक धनुष का इमोजी लगाया है।

एक यूजर ने पूछा कि वह पुल-अप्स कैसे कर लेती हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “यह एक संघर्ष था।”
एक और यूजर ने लिखा, ‘दीदी थोड़ा आराम से जिम करो’ क्या फिटनेस है

शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने 1991 में पारंपरिक निकाह और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।

साल 1997 में उनके बेटे आर्यन का जन्म हुआ था। तीन साल बाद बेटी सुहाना का जन्म हुआ। पावर कपल ने 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम का परिवार में स्वागत किया।

काम की बात करें तो सुहाना जल्द ही अपने पिता के साथ आगामी फिल्म “किंग” में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष और निर्माण सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

फिल्म के इस साल के अंत में फ्लोर पर आने की उम्मीद है और 2025 में पर्दे पर आ सकती है।

इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन भी होंगे, जो खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

जुलाई में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने लगभग पुष्टि कर दी थी कि अभिषेक आगामी फिल्म में काम करेंगे।

‘बिग बी’ ने एक्स पर एक ट्वीट में अभिषेक के एक फैन क्लब का हवाला दिया।

ट्वीट में अभिषेक के खलनायक वाले किरदार के बारे में बताया गया और बताया गया कि अभिनेता “किंग” में एक नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।

एक इंटरनेट यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था, ”जिन्होंने अभिषेक सर को ‘ब्रीथ इनटू द शैडोज’, ‘रावण’ और ‘बीबी’ में देखा है, उन्हें पता होगा कि वह एक नकारात्मक भूमिका के रूप में किस स्तर का प्रदर्शन कर सकते हैं। उस पर कभी शक मत करना।”

‘बिग बी’ ने अपने ट्वीट में लिखा, “शुभकामनाएं अभिषेक… यह टाइम है।”

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी ने ऐसे खत्म कराया था सलमान और शाहरुख का झगड़ा