5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : भाजपा ने सरचार्ज बढ़ाने के विरोध में किया प्रदर्शन

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में शुक्रवार को भाजपा शहर और ग्रामीण मंडल केशवरायपाटन के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

Google source verification

केशवरायपाटन. कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में शुक्रवार को भाजपा शहर और ग्रामीण मंडल केशवरायपाटन के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को उपखंड अधिकारी के नहीं मिलने पर नाराजगी प्रकट की है। बाद में कर्मचारी को ज्ञापन दिया गया।

भाजपा कार्यकर्ता चामुण्डा माता मंदिर से पर इक्कठे हुए। मंदिर परिसर से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सांसद गोपाल पचेरवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव मलिक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल नागर, कापेरन मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा, जिला महामंत्री योगेन्द्र श्रृंगी, प्रधान विरेंद्र ङ्क्षसह हाड़ा,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण दुबे, भाजपा नेता राजेंद्र पाटनी, श्याम मनोहर भगत, नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष मदन पचेरवाल, पार्षद राजेश सैनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, चौथमल नामा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अशरफ बाबा, किसान मोर्चा के चिमन चौधरी ने भाग लिया।


तालेडा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान राजेश रायपुरिया के नेतृत्व में तालेड़ा उपखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्तिकेय मीणा को सौंपा गया। एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी प्रकट की। इस नौरान प्रधान राजेश रायपुरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष पटेल दुर्गा शंकर चौधरी, जिला प्रवक्ता अनिल जैन, सुंवासा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप नरेड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, मंडल महामंत्री मोहन मेघवंशी, सुनील शर्मा, राम दत्त शर्मा, महावीर जाखड़, शंभू कुशवाह, सुनील शर्मा, सूरज चौधरी, पवन सेन, रामचरण बैरागी, जितेंद्र जैन, राजवीर बेरवा, रामदयाल मालव, नंदकिशोर सैनी, भंवर ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।

 

प्रदर्शन में गिनते ही कार्यकर्ता हुए शामिल
नैनवां. सरकार द्वारा विद्युत बिलों में फ्यूल चार्ज बढ़ाने पर भाजपा के चार मंडलों के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को नैनवां में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में गिनती के कार्यकर्ताओं की ही भागीदारी से रहने से खानापूर्ति बनकर रह गया। प्रदर्शन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल,नैनवा ग्रामीण मंडल, देई मंडल व करवर मंडल द्वारा भाजपा प्रदेश के आह्वान पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में प्रधान, पार्षद जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,सभी मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक सहित सभी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था,लेकिन प्रदर्शन में दो दर्जन कार्यकर्ता भी शामिल नहीं हो पाए।

हिण्डोली.भाजपा के चारों मण्डलों ने शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया।दोपहर को भाजपा कार्यकर्ता माली समाज छात्रावास में एकत्रित होकर वहां से एसडीएम कार्यालय में पहुचकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, पोखर लाल सैनी, अजय गुर्जर, सीपी गुंजल, गिरिराज शर्मा, फूलचन्द सैनी, ईश्वर सैनी, हिरालाल गुर्जर, मनमहेश सेन,श्योजी लालसैनी,महेन्द्र गहलोत,अमर लाल सैनी,भवानी ङ्क्षसह,विष्णु योगी,हिरालाल सैनी, दुर्गा गुर्जर,मुकेश सैनी, प्रताप सैनी,रामचंद्र सैनी उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कुछ मंडल अध्यक्ष शामिल नहीं थे।