6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : दिनभर छाया कोहरा, सर्द हवाओं ने ठिठुराया

जिले में शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। बादलों ने सूर्य देव को अपने आगोश में ले लिया।

Google source verification

बूंदी. जिले में शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। बादलों ने सूर्य देव को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में सुबह के समय से दोपहर तक चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

 

दुपहिया व चौपहिया वाहनों पर निकलने वाले लोग टोपे-जर्सी में लिपेटे नजर आए। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


नोताडा.कस्बे में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया । रात्रि को ठण्डई हवा चलने के बाद बादल छाए और कुछ देर बूंदाबांदी हुई।जिसके बाद शुक्रवार को अलसुबह चारों ओर कोहरा छाया हुआ नजर आया तो वहीं शीतलहर ने आमजन को कंपकंपी छुड़ा दी । गलन बढऩे से हाथ पैरों में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं कोहरे के साथ ओंस बरसने से पेड़ों व लोहे के टीनों से पानी टपकता हुआ नजर आया।