8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी
महिला के गले से मंगल सूत्र तोडऩे वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Play video

महिला के गले से मंगल सूत्र तोडऩे वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कोतवाली पुलिस ने शहर में महिलाओं के गले से मंगल सूत्र तोडऩे वाले तीन आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सोने के मंगल सूत्र व 7 सोने के मोती बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
Google source verification

पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र पारीक ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार इंद्रा मार्केट व कोटा रोड सब्जी मण्डी में राह चलती महिलाओं के गले से मंगल सूत्र तोडऩे के मामले में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। फरियादी ङ्क्षहडोली के ढगारिया निवासी हेमराज लोधा व शिव कॉलोनी उंदालिया की डूंगरी निवासी राजकुमार बैरवा ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी थी। आरोपी को पकडऩे के लिए टीम गठित की गई। गठित टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दबलाना के बोरखेडा निवासी महावीर, सदर थाना क्षेत्र के भवानीपुरा निवासी शर्मा उर्फ कुलदीप व गुढानाथावतान निवासी कैलाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। सीआई पवन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान महिलाओं के गले से मंगल सूत्र तोडऩे की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो मंगल सूत्र व 7 सोने के मोती बरामद कर लिया है।