
बूंदी जिले के भंडेडा क्षेत्र के सादेड़ा गांव में सर्पदंश से मंगलवार को दो व्यक्तियों की मौत हो गई । गांव के ही 60 वर्षीय कल्याण रैगर खेत पर काम कर रहा था तभी उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटे जाने के बाद बुजुर्ग के परिजन इलाज के लिए उसे बूंदी चिकित्सालय लेकर आ रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। जहर इतना जल्दी से शरीर में फैला की बुजुर्ग उसे ज्यादा समय तक सहन नहीं कर पाया और अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। साथ ही जिले के भंडेडा गांव में सर्प के काटने का ने मामला भी देखा गया। सर्पदंश की वजह से दूसरे युवक की भी मौत हो गई। गांव में सर्पदंश के कारण दो जनों की मौत के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया है।