6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : फ्लोर मिल के गोदाम से सरसों के 50 कट्टे चोरी, मामला दर्ज

शहर के एक व्यापारी मोहनलाल जैन के छोटी पडाप में स्थित फ्लोर मिल के गोदाम से शनिवार रात को सरसों के 50 कट्टे चोरी हो गए। गोदाम में रखे 50 कट्टे कम मिले तो मिल मालिक को चोरी का पता सुबह साढ़े दस बजे लगा। गोदाम के अंदर लोङ्क्षडग वाहन के टायरों के निशान भी मिले।

Google source verification

नैनवां. शहर के एक व्यापारी मोहनलाल जैन के छोटी पडाप में स्थित फ्लोर मिल के गोदाम से शनिवार रात को सरसों के 50 कट्टे चोरी हो गए। गोदाम में रखे 50 कट्टे कम मिले तो मिल मालिक को चोरी का पता सुबह साढ़े दस बजे लगा। गोदाम के अंदर लोङ्क्षडग वाहन के टायरों के निशान भी मिले।

गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह भी बन्द मिले। मिल मालिक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में मिल पर ही रहने वाले एक व्यक्ति पर सरसों के कट्टे चोरी करने की आशंका जताई है। सरसों के कट्टे चोरी की रिपोर्ट मिलने के थाने से हेड कांस्टेबल प्रहलाद राम व बजरंगङ्क्षसह चोरी का मौका देखने गोदाम पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।

यह दी रिपोर्ट
मिल मालिक ने रिपोर्ट लिखा कि छोटी पडाप में स्थित फ्लोर मिल पर गोदाम में सरसों के पांच सौ कट्टे रखे हुए थे। उनमें से रविवार को गोदाम में रखे 50 कट्टे गायब मिले। मिल पर काम करने वाले एक व्यक्ति पर शंका होने से कट्टे गायब होने की घटना के बारे में पूछताछ की तो उसके बाद से ही मिल पर काम करने वाला व्यक्ति गायब है। उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। गोदाम की चाबी उसके पास रहती है। आरोपी द्वारा रात 12 से एक बजे के बीच सीसीटीवी कैमरे भी बन्द कर दिए। कैमरे बन्द करके ही वारदात की गई।

मामला दर्ज
थानाधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि मिल मालिक ने मिल पर ही काम करने वाले एक व्यक्ति पर सरसों के कट्टे चोरी करने की आशंका व्यक्त की है। रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।