6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : मात्र 35 एमएम बारिश में बूंदी शहर हुआ पानी-पानी, कॉलोनियों में घुसा

बूंदी.बूंदी शहर सहित जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से शहर में बादल छाए है। सुबह नौ बजे फिर से बीस मिनट बारिश हुई। वहीं कुछ हिस्सों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। साढ़े घंटे तक चली कभी तेज कभी झमाझम बारिश के चलते एक फिर से सडक़ें दरिया बन गई। […]

Google source verification

बूंदी.बूंदी शहर सहित जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से शहर में बादल छाए है। सुबह नौ बजे फिर से बीस मिनट बारिश हुई। वहीं कुछ हिस्सों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। साढ़े घंटे तक चली कभी तेज कभी झमाझम बारिश के चलते एक फिर से सडक़ें दरिया बन गई। शहर के सदर बाजार व नागदी बाजार में पूरे वैग से पानी बह निकला। कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। लोगों की आवाजाही थम गई।

शाम पांच बजे तक जिले में 95 एमएम बारिश हुई। दोपहर 1.30 से बारिश शुरु हुई,जो शाम 6 बजे तक अनवरत रिमझित व कभी तेज होती रही। यहां बीबनवा रोड का नाला आने से पुलिस लाइन रोड पर पानी भर गया। कई निचली बस्तियों के घरों में पानी घुस आया। शहर के कई वार्ड व कॉलोनी में पानी भर गया। नालों की सफाई नहीं होने से पानी सडक़ पर भर गया। शनिवार शाम पांच बजे तक बूंदी में 35, तालेड़ा में 23, केशवरायपाटन में 4, इंद्रगढ़ में 3, नैनवां में 13 व हिण्डोली में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई।


प्रशासन की उदासीनता
प्रशासन की उदासीनता का दंश झेल रही है देवपुरा तहसील बालाजी की बावड़ी आज पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी हैं। कई वर्ष पूर्व गणेश बाग ओर आसपास के इलाकों में जलापूर्ति के लिए इसका निर्माण करवाया गया था,लेकिन आज विरासत कालीन बावड़ी जम्मीदोज होने की कगार पर है। अच्छी बारिश होने से बावड़ी का जलस्तर बढ़ गया। वहीं बावड़ी के जर्जर होने व जलस्तर बढ़ जाने से बावड़ी के पूर्वी हिस्से में बने बालाजी के मंदिर का एक हिस्सा ढ़ह गया है। पार्षद देवराज गोचर ने बताया कि ऐेसे में कभी भी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिससे जनहानि होने की आशंका बनी हुई हैं। फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को बंद कर दिया गया हैं,ताकि कोई जनहानि नहीं हो। पूर्व में प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाहीं नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी जाहिर की है। पार्षद ने बताया कि प्रशासन अब भी नही चेता तो जन आंदोलन पर विवश होना पड़ेगा।


केशवरायपाटन. शहर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश होने से कई कच्चे मकानों की दीवारें ढह गई।रुक-रुक 12 घंटे से चल रही बारिश से साप्ताहिक हाट नहीं लग पाया। बारिश से फसलों में सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है।
कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में शनिवार को सुबह 10 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो दोपहर ढाई बजे तक जारी रहा। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश के दौरान बाजार भी सुनसान रहे। बरसात से सीपेज ड्रेनों,नालों में पानी भर गया। आवागमन बाधित रहा।


हिण्डोली. क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा,जिसका पानी सडक़ों पर बह निकला। जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे बाद अचानक कस्बे सहित बड़ा नयागांव, सथूर,अलोद, बड़ौदिया में रिमझिम तो कभी मूसलाधार वर्षा हुई।


गुढा बांध में 29 फीट पानी की आवक
क्षेत्र के दर्जनों गांव का लाइफ लाइन कहा जाने वाला गुढ़ा बांध में 29 फीट पानी भराव हो गया है।यहां पर बांध की कुल क्षमता साढ़े 34 फीट है। गुढ़ा बांध के क्षेत्र में बारिश कम होने से शनिवार को पानी की आवक कम रही।वहीं मेज नदी में पानी की आवक हुई है।