बुरहानपुर. संकटा चतुर्थी पर मंगलवार को ताप्ती तट पर स्थित श्री सिद्धेश्वर गणेश मंदिर पर भगवान गणेश को 51 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। यहां 51 हजार लड्डुओं के भोग भी लगा। इसके साथ ही गणपति नाका के प्राचीन गणेश मंदिर में मेला लगेगा। सुबह से लेकर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली।
सुबह 6 बजे भगवान गणेश का अभिषेक व शृंगार हुआ। इसके बाद दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार द्वारा विघ्नहर्ता गायत्री महायज्ञ किया।
51 हजार लड्डुओं का भोग
51 हजार लड्डुओं को बनाने के लिए 8 क्विं. चना दाल, 16 क्विं. शक्कर, 15 किलो वजन के 50 घी के डिब्बे व 15 गैस सिलेंडर लगेंगे। 30 से ज्यादा लोग लड्डू बनाए। रविवार से इसका काम शुरू हो गया था।