7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

लालबाग हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर

- अवैध निर्माण को किया जमींदोज

Google source verification

बुरहानपुर. लालबाग क्षेत्र में राजेश ताडे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमर सारवान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने जमीनदोज कर दिया। सरकारी भूमि पर बनाई गई सीढिय़ों के साथ ही छत्ता तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान राजस्व, निगम एवं पुलिस का अमला मौजूद था।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि लालबाग थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल आरोपी अमर सारवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते मृतक राजेश ताडे के साथ डंडों से मारपीट कर हत्या की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवान की गई है। आरोपियों के मकान एवं संपत्तियों पर जांच नपती करने के बाद अवैध निर्माण को भी प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है।