15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर
65 वाहनों की जांच,परमिट,फिटनेस,बीमा और ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा
Play video

65 वाहनों की जांच,परमिट,फिटनेस,बीमा और ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा

बुरहानपुर. परिवहन आयुक्त ग्वालियर के निर्देश पर परिवहन और यातायात पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। यात्री बसों, ऑटो रिक्शा, टाटा मैजिक, स्कूल बसों एवं अन्य छोटे कमर्शियल वाहनों के विरूद्ध जांच की।अभियान में लगभग 65 वाहनों के दस्तावेजों जैसें परमिट, फिटनेस, बीमा, ऑवरलोड यात्री, ड्रायविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, नंबर प्लेट, ड्राइवर, कंडक्टर वर्दी, […]

Google source verification

बुरहानपुर. परिवहन आयुक्त ग्वालियर के निर्देश पर परिवहन और यातायात पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। यात्री बसों, ऑटो रिक्शा, टाटा मैजिक, स्कूल बसों एवं अन्य छोटे कमर्शियल वाहनों के विरूद्ध जांच की।अभियान में लगभग 65 वाहनों के दस्तावेजों जैसें परमिट, फिटनेस, बीमा, ऑवरलोड यात्री, ड्रायविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, नंबर प्लेट, ड्राइवर, कंडक्टर वर्दी, फस्ट एड बॉक्स, अग्नि शमनयंत्र की जांच की गई।
दस्तावेज पूर्ण ना होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं मे चालानी कार्रवाई की गई। 10 यात्री वाहन एवं ऑटो रिक्शा से प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस, बीमा, ड्रायवर लाइसेंस, फस्ट एड बॉक्स, अग्नि शमनयंत्र, नंबर प्लेट, ऑव्हरलोड यात्री में चालानी कार्रवाई कर जुर्माना राशि 23 हजार रुपए वसूल किए गए। बिना दस्तावेज के वाहन संचालन करने पर 8 यात्री ऑटो रिक्शा को यातायात पुलिस थाने में जब्त किया गया। यह जांच इच्छापुर रोड, देड़तलाई रोड, इंदौर रोड़पर वाहनों की जांच की गई। जांच दल में परिवहन विभाग के अधिकारी विक्रम सिंह ठाकुर, सीएस बाथम, संतोष कनेश, यातायात सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक पवन दंडोतिया, प्रकाश दोड़वे, नारायण, राजेंद्र मेहरा मौजूद रहे।