बुरहानपुर. जिले की सबसे बड़ी भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत निर्माण हो रहे डेम के लिए 10 हजार पेड़ों की बलि चढ़ी है। यह पेड़ डूब क्षेत्र में होने से इन्हें वन विभाग की अनुमति के बाद काटा गया है। सागौन सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ों की कटाई के बाद बड़ी मात्रा लकडिय़ों को रेणुका वन डिपो में पहुंचाया गया। वन विभाग ई टेंडर के माध्यम से नीलाम करने की प्रक्रिया कर रहा है।
जिले में करीब 159.52 करोड़ की लागत से डैम का निर्माण किया जा रहा है। &750 हेक्टेयर भूमि सिंचित होने का दावा किया जा रहा। डैम के निर्माण में लगभग 275.4 हेक्टेयर वन विभाग की भूमि भी शामिल है। यहां पर बड़ी मात्रा में पेड़ों की कटाई के लिए केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय दिल्ली से अनुमति ली गई थी। भावसा डैम के लिए लगभग 10 हजार छोटे एवं बड़े पेड़ कटाई के लिए वन विभाग ने चिह्नित किए थे। पेड़ों की कटाई होने के बाद लकडिय़ों को वन विभाग द्वारा परिवहन कर वन डिपों कार्यालय पहुंचाया जा रहा है।