13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

बुरहानपुर में एसबीआई बैंक के एटीएम से निकले आग के गोले, भीषण आग से सबकुछ खाक

BURHANPUR SBI ATM FIRE

Google source verification

बुरहानपुर. शहर में इंदौर इच्छापुर नेशनल हाइवे पर अंकित टॉकीज के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम मशीन में अज्ञात कारणों के चलते रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2 अचानक आग लग गई। एटीएम कक्ष से आग के गले निकलते देख राहगीरों ने पुलिस और दमकल वाहन को दी। अफरा तफरी के बीच दमकल वाहनों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन प्रथम दृष्टियां शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताई जा रही है। आग के कारण एटीएम मशीनों में रखी नकदी जली या नहीं जली और जली तो कितनी जली यह बैंक अफसरों द्वारा जांच करने के बाद पता चलेगा। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि एक सुरक्षा गार्ड की तैनात कर दिया।