26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर
करंट लगने से बंदरिया की मौत,शव से लिपट मां को उठाता रहा 5 दिन का नवजात बंदर
Play video

करंट लगने से बंदरिया की मौत,शव से लिपट मां को उठाता रहा 5 दिन का नवजात बंदर

बुरहानपुर. शिकारपुरा क्षेत्र में करंट लगने से मादा बंदर की मौत हो गई। जिसके बाद उसका 5 दिन का नवजात बच्चा शव के नजदीक बैठकर बार-बार मां को उठाने की कोशिश करने लगा। लोगों की भीड़ लगने के बाद भी बिना कोई खौफ के कई घंटे बच्चा मां के शव से लिपटा रहा। आसपास के लोगों ने नवजात बंदर को दूध पिलाया फिर मादा बंदर का अंतिम संस्कार किया।
दरअसल गर्मी के समय जंगलों में पानी की कमी होने के बाद हर साल बंदरों का झुंड पानी की तलाश में शहर की तरफ पहुंचता है। शिकारपुरा में एक बंदरिया भी नवजात बच्चे के साथ दिखाई दी, लेकिन थोड़ी देर बाद बिजली का करंट लगने से रोड पर गिरती कर दम तोड़ दिया, लेकिन मां की मौत से अनजान नवजात बंदर मां से ही लिपटकर बैठा रहा। यह दृश्य जिसने भी देखा तो भावुक हो गया। लोगों ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। नवजात बंदर को दूध पिलाकर काफी समय बाद मां के शव से अलग किया तो बंदर की आंखों में आंसू नजर आए। लोगों ने बंदरिया पर लाल कपड़ा,पुष्पहार डालकर अंतिम संस्कार कर नवजात बंदर की देखरेख करने का जिमा लिया।