27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

मंदिरों में छप्पन भोग के आयोजन, दर्शन को उमड़ी आस्था

- धर्म

Google source verification

बुरहानपुर. प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरे कृष्ण महाराज को 56 भोग लगाए गए। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन भगवान को प्रसन्न करने के लिए यह भोग
मंदिर के कोठारी महंत पीपी स्वामी ने कहा कि इस प्रकार के छप्पन भोग लगाने से भगवान लक्ष्मी नारायण देव प्रसन्न किया जा सकते हैं और पूरे पुरुषोत्तम मास का फल 56 भोग के दर्शन मात्र से ही मिलता है। छप्पन भोग के दर्शन के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ पहुंचे। वही कथा के समाप्ति में पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी सभी ने भगवान लक्ष्मी नारायण देव के सम्मुख लगे छप्पन भोग का दर्शन किया तो वहीं कथा के समाप्ति के अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि बुरहानपुर के यह लक्ष्मी नारायण देव प्रसादी के भगवान हैं और इनके साथ लक्ष्मी जी विराजित है। जिनकी कृपा हम बुरहानपुरवासियों पर है और बनी रहे यही ईश्वर से कामना करते हैं।