28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर
नगर निगम पहुंचकर किया विरोध, सडक़,नाली निर्माण की मांग
Play video

नगर निगम पहुंचकर किया विरोध, सडक़,नाली निर्माण की मांग

– बारिश में पैदल चलना मुश्किल
बुरहानपुर. खंडवा रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे निवास रहने वाले डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद वार्ड रहवासियों ने नगर निगम पहुंचकर सडक़,नाली का निर्माण नहीं होने पर विरोध दर्ज कराया। बारिश गिरने के बाद कीचड़ होने से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। रहवासियों की शिकायत पर आयुक्त ने निराकरण करने का आश्वासन दिया। रहवासी फिरोज अहमद ने कहा कि हम वार्ड 26 में निवास करते हैं, लेकिन हमारे क्षेत्र में सडक़, नाली का निर्माण निगम द्वारा नहीं कराया जा रहा है, जबकि हम टैक्स का भुगतान करते है, जबकि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। पूर्व में भी सडक़,नाली का निर्माण किए जाने की गुहार लगाई थी,लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। बारिश के समय यह समस्या ओर बढ़ जाती है। रात्रि के समय हुई बारिश के चलते घरों के सामने कीचड़ पसरा हुआ है। कई बार मोहल्ले में कुछ कार्यक्रम होता है तो लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। रहवासी मांग करते है कि बारिश से पहले क्षेत्र में सडक़ एवं नालियों का निर्माण कार्य किया जाए।