
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक-एक कर राहुल गांधी और कांग्रेस के सारे आरोपों पर न सिर्फ जवाब दिया है, बल्कि पलटवार भी किया । अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने राफेल की कीमत पर जो भी तथ्य सामने रखे हैं, वह सभी गलत हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2007 राफले डील के संबंध में खुद अलग-अलग भाषणों में 7 अलग-अलग कीमतों का जिक्र किया है। साथ ही अरुण जेटली ने यह भी कहा कि यूपीए सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया था। अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी को राफेल को लेकर कोई समझ नहीं है। पता नहीं उन्हें इसकी कब समझ होगी।