
Mahakumbh 2025: छतरपुर स्थित बागेश्वर पीठ के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री ने कुंभ की बयान बाजी को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि ‘सनातनियों का आस्था का कुंभ लगा है। जो घटना हुई है वह हृदय विदारक है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ‘रही बात टिप्पणियों की राजनेता अपना-अपना काम कर रहे हैं। सनातन, हिंदुत्व राजनीतिक अड्डा नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘महाकुंभ आस्था का अड्डा है। भरोसा का अड्डा है। संगम का अड्डा है विश्वास का अड्डा है ।