छिंदवाड़ा. रुद्र परिवार सेवा समिति ने विश्व कल्याण के लिए 13 घंटे में 13 करोड़ अखंड श्री रामनाम जप का संकल्प लिया गया है। शनिवार को यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के संस्थापक रितेश रत्नाकर पांडे सहित अन्य सदस्यों ने दी। उन्होंने बताया कि श्रावण अधिकमास में विशाल श्री राम नाम जय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में कोई भी भक्त शामिल हो सकता है। उन्होंने लोगों से मात्र एक घंटे के लिए श्री राम नाम आहुति देने का आग्रह किया है। इसके लिए समिति ने निशुल्क पंजीयन की व्यवस्था की है। घर-घर जाकर वे इसकी जानकारी दे रहे हैं। श्रीराम नाम जप 31 जुलाई को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा, जो रात्रि 10 बजे तक चलेगा। 31 जुलाई को सुबह नौ से रात्रि 10 बजे तक महाप्रसाद एवं भंडारा आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कोई भी शुल्क किसी से नहीं लिया जाएगा। समिति ने सभी से आग्रह किया है कि वे विश्व कल्याण एवं मानव कल्याण के लिए इस महायज्ञ में शामिल हों। पंजीयन के लिए समिति के सदस्यों नरेन्द्र पांडे, राजू पांडे, अजय पांडे, अनिल मालवी, विवेक ठाकुर सहित अन्य से संपर्क किया जा सकता है।