24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा
ओवरब्रिज पर चढ़ते ही तेज गति से वाहन चलाते हैं चालक
Play video

ओवरब्रिज पर चढ़ते ही तेज गति से वाहन चलाते हैं चालक

कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है।
Google source verification

छिंदवाड़ा. मुख्यालय में सुविधा के लिए बने ओवरब्रिज का लोग अंजाने में ही सही दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे में हादसे हो रहे हैं। दरअसल खजरी रोड पर लगभग दो साल पहले लोगों को ओवरब्रिज की सौगात मिली। इससे हजारों लोगों को राहत मिल गई। चार फाटक के बंद होने की समस्या से निजात मिल गई। हालांकि ओवरब्रिज के बन जाने से हादसे शुरु हो गए। दो सालों में आधा दर्जन हादसे हो चुके हैं। जिसमें लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके पीछे वजह यह है कि लोग ओवरब्रिज पर जैसे ही चढ़ते हैं उनके वाहन की स्पीड तेज हो जाती है। इसके अलावा ओवरब्रिज में बनी सडक़ की चौड़ाई भी कम है। तेज गति से दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहन एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में टकराते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। शहर के जानकार लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस को इस पर ध्यान देना चाहिए। अगर ओवरब्रिज के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर लग जाएं तो लोग नियंत्रित गति में वाहन चलाएंगे और हादसे भी कम होंगे। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी अन्य उपाय भी यहां अपनाना चाहिए।