
छिंदवाड़ा. जिले में शुक्रवार से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। पानी का जल स्तर बढ़़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में अमरवाड़ा, तामिया क्षेत्र में तीन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। ऐसे में चौरई क्षेत्र में स्थित माचागोरा डैम लबालब भर गया। ऐसे में डैम का दूसरा गेट शनिवार सुबह खोल दिया गया। वहीं दोपहर होते-होते चार एवं शाम होते-होते छह गेट खोल दिए गए। बताया जाता है पानी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अगर बारिश की स्थिति आगामी समय में भी तेज रही तो माचागोरा डैम के सभी 8 गेट खोलने पड़ेंगे। प्रशासन ने डैम के निचले हिस्सों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा है।