छिंदवाड़ा। टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चांद के माध्यम से तीन विद्यालयों में गर्म स्वेटर व हाउस ड्रेस का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं अतिथियों ने शासकीय विद्यालय से जुड़ कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने की बात कही।