छिंदवाड़ा. जल्द ही पातालेश्वर शिवधाम का मुख्य द्वार आकर्षण का केंद्र बनेगा। निगम द्वारा १५ लाख ३३ हजार की लागत से चार कॉलमों युक्त भव्य द्वार का निर्माण किया जा रहा है। इसमें मुख्य गेट के अलावा दो गेट लगेंगे जिसमें एक तरफ से प्रवेश और दूसरी ओर से निकासी होगी। बीच में स्थित मुख्य द्वार को विशेष अवसरों पर ही खोला जाएगा। उल्लेखनीय है कि दो बाई दो फीट मोटाई के कॉलमों को लोहे क ी छड़ों से कसा जा चुका है। इन्हें करीब पांच फीट गहराई तक दबाया जाएगा। इसके लिए जेसीबी द्वारा चार गड्ढे खोदे जाएंगे। सतह से बीच के दो कॉलमों की ऊंचाई करीब साढ़े चार मीटर होगी। उनके बीच की चौड़ाई भी यही होगी। एक बड़े एवं एक छोटे कॉलम के बीच १.२ मीटर का गैप रखा गया है। जिनसे मंदिर में प्राय: आवागमन होगा। द्वार बनने के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दूसरा द्वार खोला जाएगा। मंदिर के नए द्वार को करीब डेढ़ महीने में बनाया जाएगा।
वैष्णों देवी मंदिर की तरह द्वार बनाने के सुझाव
कुछ सामाजिक समूहों द्वारा पातालेश्वर शिवधाम का मुख्य द्वारा वैष्णों देवी मंदिर के प्रथम द्वार की तरह बनाने के सुझाव दिए हैं, जबकि निगम द्वारा बनाया जा रहा मुख्य द्वारा दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर लिया गया है। इसमेंं क लाकृतियां दक्षिण भारत से आए कलाकारों द्वारा ही उकेरी जाएंगी।