
छिंदवाड़ा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की डीआरएम नमिता त्रिपाठी ने गुरुवार को नियमित सेफ्टी ड्राइव के तहत इतवारी-छिंदवाडा-नैनपुर रेल खण्ड पर सुरक्षित रेल संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों की औचक जांच की। साथ ही उन्होंने यात्री सुविधाओं के उन्नयन और अनुरक्षण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीआरएम एसपी चंद्रिकापुरे, मुख्य परियोजना प्रबंधक एके सूर्यवंशी सहित मंडल के संबंधित विभागीय अधिकारी एवं परिवेक्षक उपस्थित रहे। सेफ्टी ड्राइव के तहत डीआरएम ने संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों के साथ-साथ सुरक्षित रेल संचालन के प्रबंधन की बारीकी से जांच की और तैनात कर्मचारियों की दक्षता की जानकारी ली।