17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा
Video: पहले मारा पत्थर फिर खुद की ऑटो में लगा दी आग
Play video

Video: पहले मारा पत्थर फिर खुद की ऑटो में लगा दी आग

कचरा को एक बैग में भरकर ऑटो में रख दिया था।

Google source verification


सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने रविवार दोपहर शहर में जमकर उत्पात मचाया। दरअसल युवक का उत्पात पहले बाइकों पर पत्थर फेंकने से शुरु हुआ। इसके बाद उसने कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर खड़ी खुद की ऑटो में आग लगा दी। बताया जाता है कि युवक ने पहले आसपास के कचरा को एक बैग में भरकर ऑटो में रख दिया था। इसके बाद उसने आग लगा दी। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। आग लगने के बाद ऑटो धू-धू कर जल उठी। हैरानी की बात यह है कि लगभग आधे घंटे ऑटो जलती रही। आग की लपटें दूर-दूर तक फैली, लेकिन न ही पुलिस आई और न ही आग बूझाने के लिए दमकल। गनीमत रही कि आग की लपटों ने आसपास बाइक या फिर अन्य जगह को अपनी चपेट में नहीं लिया। अगर ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगाने के बाद युवक एक रिक्शा लेकर निकल गया।