
छिंदवाड़ा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के अंतिम दिन मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में भाजपा लोकतंत्र के मर्यादा को तार-तार करती है। भाजपा ने कांग्रेस के विधायक को आज मंत्री बनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने अंत में कहा कि मेरी भाजपा के उन विधायकों की सहानुभूति है जो कई बार से विधायक हैं लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। आप घर पर बैठकर देखो बीजेपी कांग्रेस के विधायकों को मंत्री बनाएगी।