छिंदवाड़ा. शहर के शहीद स्मारक के पास नगर पालिका निगम द्वारा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की होर्डिंग लगाई गई है। हालांकि होर्डिंग काफी समय से फट चुका है, जिसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी नहीं कर पा रही है।