
छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार को संपन्न हुई। मतगणना स्थल पर समर्थक सुबह से ही परिणाम जानने के लिए उत्सुक थे। परिसर में काफी संख्या में भाजपा एवं कांग्रेस समर्थक एकत्रित हो गए। एक के बाद एक पार्टी के समर्थक नारेबाजी करते रहे। इससे कई बार तनाव की भी स्थिति बनी।