
छिंदवाड़ा. मानसूनी बारिश से शुक्रवार को कई जगह जलभराव की स्थिति निर्मित हुई। कई शासकीय स्कूलों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। कक्षा तक पहुंचने तक के लिए विद्यार्थियों को रोड पर लगे पानी से होकर गुजरना पड़ा। शासकीय माध्यमिक शाला गुरैया में जलभराव होने पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ही जल निकासी की व्यवस्था करने के काम में लगा दिया। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। लोगों का कहना है कि विद्यार्थी स्कूल में पढऩे जाते हैं, उससे ऐसे काम नहीं कराना चाहिए।