6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO : शाहरुख सिखा रहे थे विराट को डांस स्टेप्स, वीडियो हुआ वायरल
Play video

VIDEO : शाहरुख सिखा रहे थे विराट को डांस स्टेप्स, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली को डांस स्टेप्स सिखाते हुए किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए नज़र डालते है इस वीडियो पर
Google source verification

नई दिल्ली। बीती रात विरूष्का ने अपनी शादी का दूसरा और आखिरी रिसेप्शन मुंबई में दिया। इस रिसेप्शन में सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी और क्रिकेटर मौजूद थे। सब ने जम के मस्ती की लेकिन रिसेप्शन पार्टी में आकर्षण का केंद्र शाहरुख़ खान का विरूष्का के साथ डांस था। शाहरुख खान जहां भी जाते हैं धूम मचाते हैं। बादशाह खान ने कुछ ऐसा ही विरूष्का के रिसेप्शन पर किया। यहां मेहमान के तौर पर पहुंचे शाहरुख ने जमकर मस्ती की और विराट कोहली को पंजाबी डांस भी सिखाया। पंजाबी गाने कित्थे चलिए पर विराट कोहली को डांस स्टेप्स सिखाते हुए किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए नज़र डालते है इस वीडियो पर